हरिद्वार , सितंबर 18 -- देशभर में चर्चित निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली का शव शुक्रवार को उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में चाय की दुकान के भीतर फंदे से लटका मिला। घटना सप्त सरोवर रोड स्थित लालमाता मंदिर के सामने की बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कोली पिछले कुछ दिनों से यहां चाय की दुकान चला रहा था।सूचना मिलते ही सप्तऋषि पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
शहर क्षेत्राधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र के ग्राम मंगरुखाल निवासी सुरेंद्र कोली के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। मौत के कारणों और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित