चेन्नई, एक अक्टूबर (वार्ता) तमिलनाडु में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता और तमिलनाडु के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोयामोझी के खिलाफ कथित 100 करोड़ रुपये के निजी स्कूल घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू कर दी है।
केंद्रीय एजेंसी ने 16 सितंबर को चेन्नई पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) की दर्ज प्राथमिकी के आधार पर यह कदम उठाया है। ईडी अब इस मामले में अवैध वित्तीय लेन-देन, धन की हेराफेरी और धन शोधन के पहलुओं की गहन जांच कर रही है। एजेंसी ने सीसीबी पुलिस से मामले से संबंधित दस्तावेज हासिल कर लिए हैं और निजी स्कूलों को स्थायी मान्यता व अन्य वैधानिक सरकारी मंजूरियां दिलाने का वादा कर कथित तौर पर ऐंठे गए पैसों के लेन-देन की पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित