झुंझुनू , जुलाई 09 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को निजी विद्यालय की बाल वाहिनी और एक अन्य वाहन की भिड़ंत में 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी। अस्पताल में घायल बच्चों को देखकर अभिभावकों में अफरा-तफरी मच गयी , हालांकि चिकित्सकों के दल ने तुरंत उपचार शुरू करके स्थिति को नियंत्रित किया।
शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने कहा कि समय-समय पर स्कूलों से विवरण मांगते हैं, लेकिन स्कूलों की तरफ से लापरवाही बरती जाती है। पोर्टल पर नया संस्करण अद्यतन हुआ है। अब एक सप्ताह में चार निजी विद्यालयों का निरीक्षण किया जायेगा, जिसमें वाहनों की फिटनेस और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित