फगवाड़ा , फरवरी 16 -- पंजाब में फगवाड़ा के पास स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के एक 20 वर्षीय छात्र ने सोमवार को परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय भवन की नौवीं मंजिल से कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान फिल्लौर के पास स्थित सुनर खुर्द गांव के निवासी निखिल सिमाक के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित केंद्रीय पुस्तकालय भवन की नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी थी। विश्वविद्यालय के अधिकारियों और सहपाठियों ने उसे तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिमर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित