सतना , मई 31 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक तेज रफ्तार निजी यात्री बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों की मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कोलगवां थाना क्षेत्र के पुराने सतना-मैहर बाइपास पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार निजी यात्री बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार विजय यादव और विनोद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित