पटना, मई 29 -- ाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद नेशुक्रवार को खाद्य भवन स्थित बिहार राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम लिमिटेड मुख्यालय में निगम के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
समीक्षा बैठक के दौरान सचिव ने निगम के प्रक्षेत्रवार एवं जिलेवार कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने निगम मुख्यालय में संचालित कंट्रोल रूम एवं शिकायत कॉल सेंटर का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
सचिव ने निर्देश दिए कि निगम से संबंधित सभी कार्यों का निष्पादन पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम उपभोक्ताओं एवं लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में सुनील कुमार, महाप्रबंधक बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम सहित निगम के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित