चंडीगढ़ , अप्रैल 30 -- हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने सोनीपत में मेयर प्रत्याशी राजीव जैन के चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल बन चुका है और हर ओर कमल खिलेगा।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस का पूरी तरह सफाया करने का मन बना लिया है, क्योंकि लोग अब झूठे वादों को समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता विकास और पारदर्शी शासन को प्राथमिकता दे रही है, जो भाजपा की पहचान है।
उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में आधारभूतढांचे का तेजी से विकास हुआ है और युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा, किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की गयी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित