उदयपुर , जनवरी 15 -- राजस्थान में उदयपुर में श्री दिगंबर जैन दशा हूमड़ समाज संस्थान द्वारा समाज के असक्षम परिवार के 50 यात्रियों को शाश्वत भूमि सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखरजी की निःशुल्क तीर्थ वंदना के लिए बस द्वारा गुरूवार को प्रस्थान कराया गया।
संस्थान के अध्यक्ष रमेश शाह ने बताया कि समाज सेवा की भावना से यह यात्रा पूर्णतः निःशुल्क आयोजित की गई है, जिसमें यात्रियों के नाम पूर्णतया गोपनीय रखे गए हैं। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर समाज के दानदाता, सभी मंचों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। समाज की ओर से सभी यात्रियों एवं यात्रा प्रभारी तख्तमलजी सगोटिया का माल्यार्पण करके शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर संस्थान के महामंत्री पुष्पेंद्र धन्नावत ने सभी दानदाताओं, पदाधिकारियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। समाजजनों ने इस सेवा कार्य की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय पहल बताया। संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया कि श्री दिगंबर जैन दशा हूमड़ समाज संस्थान उदयपुर भविष्य में भी समाज हित में इसी प्रकार के अनेक सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित