जयपुर , मई 03 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित नाहरगढ़ जैविक उद्यान में रविवार को बाघिन चमेली ने एक शावक को जन्म दिया।

उपवन संरक्षक वन्यजीव चिड़िया घर , ओम प्रकाश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नाहरगढ़ जैविक उद्यान में पदस्थापित पशु चिकित्सक डॉक्टर अरविंद कुमार माथुर द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। क्षेत्रीय वन अधिकारी शुभम शर्मा द्वारा तीन कार्मिकों को राउंड द क्लॉक मादा बाघ चमेली एवं शावक की मॉनिटरिंग के लिए ड्यूटी लगाई गई है।

बाघ गुलाब एवं बाघिन चमेली को छह अगस्त 2024 को गोरेवाडा महाराष्ट्र से नाहरगढ़ जैविक उद्यान में लाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित