नासिक , अप्रैल 28 -- महाराष्ट्र में नासिक के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) 'वायुवेग' (त्वरित कार्रवाई दस्ते) ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान छेड़ा है।
इन अभियानों का मुख्य ध्यान तेज गति से गाड़ी चलाना, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना, बिना वैध फिटनेस प्रमाण-पत्र के वाहन चलाना और अवैध रूप से यात्रियों को ढोना जैसे अपराधों पर होता है।
हाल के प्रवर्तन अभियानों के दौरान 10,963 वाहन चालकों को बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने के लिए, 2,788 वाहनों को ओवरलोडिंंग के लिए, 4,803 वाहनों को बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र के चलाने के लिए और 2,553 वाहनों पर चमकीली पट्टी, पीछे की बत्ती या अवरोधक बत्ती न होने के लिए जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा अवैध रूप से यात्रियों को ढोने में शामिल 3,788 वाहनों, बिना वैध लाइसेंस के गाड़ी चलाते पाए गए 97 स्कूली और कॉलेज छात्रों (नाबालिगों), शराब के नशे में गाड़ी चला रहे 138 वाहन चालकों, बहुत तेज हेडलाइट वाले 202 वाहनों, ओवर-डाइमेंशनल कार्गो (ओडीसी) ढो रहे 390 वाहनों और बिना स्पीड गवर्नर या स्पीड कंट्रोल डिवाइस के चल रहे 887 वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित