ह्यूस्टन , जनवरी 15 -- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर आ रहा स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान गुरुवार तड़के अमेरिका के सैन डिएगो तट के पास प्रशांत महासागर में उतरा।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि तड़के पौने चार बजे अंतरिक्ष यान के समुद्र में उतरने के साथ ही चार व्यक्तियों के 167 दिनों की अंतरिक्ष यात्रा सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गयी। इन यात्रियों में नासा के अंतरिक्ष यात्री जेना कार्डमैन और माइक फिंके (कमांडर और पायलट), मिशन विशेषज्ञ किमिया यूई (जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी) और रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग प्लैटोनोव शामिल हैं।

नासा ने एक बयान में कहा, "यह मिशन निर्धारित योजना से पहले पृथ्वी पर वापस आ गया, क्योंकि कक्षीय प्रयोगशाला में रहने और काम करने वाले चालक दल के एक सदस्य की स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही थी।" एजेंसी ने स्पष्ट किया कि संबंधित चालक दल के सदस्य का स्वास्थ्य स्थिर है।

'एंडेवर' कैप्सूल 14 जनवरी को शाम 5:20 बजे आईएसएस के 'हारमनी' मॉड्यूल से रवाना हुआ और 12 घंटे से भी कम समय में पृथ्वी पर लौट आया। समुद्र में उतरने के बाद, कैप्सूल को स्पेसएक्स के रिकवरी पोत 'शैनन' द्वारा सुरक्षित निकाला और फास्ट-बोट चालक दल ने इसे बांधकर 30 मिनट के भीतर जहाज पर चढ़ा लिया।

नासा के अधिकारियों ने बताया कि चालक दल के सदस्यों की स्थानीय अस्पताल में स्वास्थ्य के बाद चारों को नासा के विमान से ह्यूस्टन स्थित 'जॉनसन स्पेस सेंटर' ले जाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित