भरतपुर , सितम्बर 07 -- राजस्थान में धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र में शनिवार को नाले के तेज बहाव में बह गए एक बुजुर्ग का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया।

नागरिक सुरक्षा दल के सूत्रों ने बताया कि शव घटना स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मिला। सूत्रों ने बताया कि शनिवार को नाले में पानी का बहाव बहुत तेज था जिसके कारण राहत दल को बचाव में काफी परेशानी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित