पटना , अक्टूबर 21 -- बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार पासवान ने नालंदा जिले में शराब माफिया की फायरिंग में कांस्टेबल अजीत कुमार की मौत को लेकर राज्य की भाजपा-जदयू सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बिहार में कानून का राज खत्म हो गया है और शराब माफिया के सामने सरकार बेबस नजर आ रही है।
डॉ. पासवान ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शराब माफिया और अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वे पुलिस टीम पर भी गोलियां चलाने से नहीं डर रहे हैं। यह स्थिति राज्य सरकार के लिए गंभीर चेतावनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित