पटना , मार्च 31 -- बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नालंदा जिले में मघड़ा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने से श्रद्धालुओं की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की घटना पर शोक संवेदना प्रकट की है।

श्री सरावगी ने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसने सभी को मर्माहत कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस भगदड़ की हृदयविदारक घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने शोकाकुल परिवारों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदनाएँ प्रकट करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन तत्परता से घायलों की सहायता में जुटा है।

श्री सरावगी ने आगे कि सरकार इस घटना को लेकर संवेदनशील है। इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी खुद नजर बनाये हुए हैं। इनके निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों को भी घटनास्थल पर भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित