ओस्लो , मई 18 -- नार्वे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोमवार को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट के ग्रैंड क्रॉस से नवाजा।
नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। सम्मान लेने के बाद श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह सम्मान भारत की जनता को समर्पित है।
उन्होंने कहा ," रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट के ग्रैंड क्रॉस सम्मान को प्राप्त कर मैं गौरवान्वित हूँ। यह सम्मान भारत की जनता को समर्पित है और भारत तथा नॉर्वे के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है। यह वैश्विक प्रगति के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"यह श्री मोदी को मिलने वाला 32 वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है। उन्हें यह सम्मान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया हैइससे पहले रविवार को स्वीडन ने भी श्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान "ऑर्डर ऑफ द नॉर्थ स्टार" से सम्मानित किया था।
श्री मोदी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण में दो दिन की यात्रा पर नार्वे आये हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित