बांसवाड़ा , अप्रैल 08 -- राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने बुधवार को बांसवाड़ा में 'नारी शक्ति वंदन' कार्यक्रम के मंच पर केवल महिलाओं को बिठाया। इस अवसर पर श्रीमती राजे ने कहा, " यह कार्यकर्म नारी शक्ति को समर्पित हैं, इसलिए पुरुष भाईयों से आग्रह-हमारा सहयोग करें।"इसके बाद मंच पर बैठे सभी पुरुष नेता सामने बैठ गये और सामने महिलायें मंच पर बैठी।" श्रीमती राजे ने इसके लिए पुरुष नेताओं का आभार भी जताया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर यह कार्यक्रम रखा गयाहै, जिसे सर्वोच्च शक्ति की देवी मां त्रिपुरा सुंदरी की पवित्र भूमि से शुरू किया जा रहा है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के मस्तक पर स्वाभिमान का चन्दन है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार। जिनके नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद ने 2023 में मंजूरी दी। इसके माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसकी क्रियान्वयन से महिलायें भी देश के भविष्य का फैसला करेंगी।
उन्होंने कहा कि महिलायें राजनीति को पार्ट टाइम नहीं समझें। यह फुल टाइम सेवा है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अब 33 प्रतिशत महिलायें देश संभालेंगी और पुरुष उनका घर।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित