कानपुर , अप्रैल 16 -- भारतीय जनता पार्टी, कानपुर दक्षिण द्वारा छावनी विधानसभा क्षेत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक वृहद गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में अधिक अवसर प्रदान करेगा, जिससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर इस पहल की जानकारी पहुंचाएं और समाज में महिलाओं के सम्मान तथा अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाएं। अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिनका लाभ देश की करोड़ों महिलाओं को मिल रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, भूपेंद्र त्रिपाठी, आभा द्विवेदी, अनीता त्रिपाठी, सुषमा चौहान, ममता राजपूत, मधु तिवारी, आशा पांडे सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित