जालौन , अप्रैल 17 -- उत्तर प्रदेश में जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के व्यापक प्रचार-प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन के लिये संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिनियम का उद्देश्य महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाना, उनकी भूमिका को सशक्त करना तथा समाज में लैंगिक समानता स्थापित करना है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 16 से 20 अप्रैल तक जिले में चरणबद्ध कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर मानव श्रृंखला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, लोकगीत, लोकनृत्य और खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई जाए। साथ ही पोस्टर, स्लोगन और रंगोली प्रतियोगिताओं के जरिए अधिनियम का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित