भिवानी , अप्रैल 27 -- हरियाणा के भिवानी पंचायत भवन में आयोजित नारी शक्ति जन आक्रोश सम्मेलन के दौरान भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर विरोध जताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीना परमार ने कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संसद के विशेष सत्र के दौरान शक्ति वंदन विधेयक में कांग्रेस द्वारा बाधा डालना देश की महिलाओं के साथ विश्वासघात है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास महिला हितों से जुड़े मुद्दों को अटकाने, लटकाने और भटकाने का रहा है।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में जुटी महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब कांग्रेस की नीतियों को समझ चुकी हैं और उसके खिलाफ आवाज उठा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महिला सशक्तिकरण के प्रयासों में बाधा डालने का परिणाम कांग्रेस को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित