वाराणसी , अप्रैल 28 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बरेका ग्राउंड में काशी के छह भिन्न जीआई पंजीकृत हस्तशिल्प भेंट करके स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह पहला अवसर है जब बनारस के छह जीआई पंजीकृत हस्तशिल्पों द्वारा एक ही मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया।
यह पल न केवल अभिभूत करने वाली रही, बल्कि 'ब्रांड बनारस' की अनुपम पहचान को भी दुनियां के सामने लाती हैं। पद्मश्री डॉ. रजनीकांत, जिन्हें 'जीआई मैन ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता है, के दिशा-निर्देश में तैयार इस अनुपम संग्रह को तैयार किया गया।
उन्होंने बताया कि पहली बार काष्ठकला से भारत के नए संसद भवन के लोकसभा हॉल के आंतरिक दृश्य को बारीकी से तैयार किया गया। इसे बनारस के खोजवा निवासी, तीसरी पीढ़ी के युवा शिल्पी राजकुमार (नेशनल मेरिट अवॉर्डी रामेश्वर सिंह के पुत्र) ने सप्ताह भर की कड़ी मेहनत के बाद संजय प्रजापति और सनोज पेंटर के सहयोग से 24 इंच आकार में तैयार किया। इस कृति को लोकसभा हॉल में महिलाओं को 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के साथ प्रस्तुत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित