नारायणपुर , जुलाई 21 -- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में जिला प्रशासन द्वारा संचालित परियना जेईई/नीट आवासीय कोचिंग सेंटर, गरांजी ने नीट-2026 परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। कोचिंग सेंटर के 11 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि एक छात्रा का शासकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए चयन हो गया है।
आज मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विज्ञान संकाय के 102 छात्र-छात्राओं ने नीट-2026 परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 11 विद्यार्थियों ने परीक्षा क्वालीफाई की। सफल विद्यार्थियों में भावनी मांझी का शासकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए चयन हो चुका है, जबकि श्वेता ठाकुर के भी शासकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में चयन की प्रबल संभावना है।
नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अन्य विद्यार्थियों में अनिल दुग्गा, बच्चु पोडियामी, विशाल कुमेटी, मीनाक्षी कुलदीप, समीर उसेंडी, अनीता, मुश्कान पटेल, देविका बघेल और याचना पटेल शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित