चित्तौड़गढ़ , अप्रैल 26 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के बेंगू क्षेत्र में नारकोटिक्स विभाग ने एक घर से सात किलो अवैध अफीम एवं सवा क्विंटल से अधिक डोडा चूरा बरामद किया है।

विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि सूचना मिलने पर गांव मडावदा में एक घर पर छापा मारा जहां ऊपरी मंजिल के एक कमरे को मकान मालिक ने बंद कर रखा था। जब उसने इसे खोलने से मना कर दिया तो उक्त लोहे के दरवाजे को गैस कटर मंगवाकर काटा गया और तलाशी ली तो वहाँ से कुल सात किलो 400 ग्राम अफीम और 130 किलो 140 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि मकान मालिक के विरुद्ध मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित