चित्तौड़गढ़ , अगस्त 12 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर क्षेत्र में नारकोटिक्स विभाग ने साढ़े चार क्विंटल डोडाचूरा बरामद किया है।
नारकोटिक्स विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि भदेसर क्षेत्र से आज बड़ी मात्रा में अवैध डोडाचूरा मारवाड़ की ओर ले जाया जायेगा। इस पर विभाग के कोटा इकाई के दल ने निश्चित स्थान पर नाकेबंदी की ओर मुखबिर द्वारा बतायी स्कार्पियो को रोकने का प्रयास किया तो उसके चालक ने विभाग के वाहन को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया।
सू्त्रों ने बताया कि उसका पीछा करके रोक लिया गया। स्कार्पियो की तलाशी में 20 प्लास्टिक कट्टों में भरा कुल 450 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। चालक ने बताया कि यह डोडा चूरा भदेसर क्षेत्र में एक स्थान से भरकर मारवाड़ ले जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित