चित्तौड़गढ़ , जुलाई 07 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर थाना क्षेत्र में नारकोटिक्स विभाग ने एक कंटेनर में ले जाया जा रहा ढाई टन अवैध डोडा चूरा पकड़ा है।
नारकोटिक्स विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर भदेसर क्षेत्र में नाकेबंदी कै दौरान एक कंटेनर नाकेबंदी को तोड़ भागा। जिसे पीछा कर पकड़ा गया, लेकिन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला।
तलाशी लेने पर कंटेनर से 123 बोरों में भरा अवैध डोडा चूरा मिला जिसका वजन 2498 किलो 960 ग्राम निकला। विभाग ने अज्ञात तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज करके फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित