श्रीनगर , मई 12 -- भारतीय सेना ने मंगलवार को नायब सूबेदार हीरा बहादुर पांडेय को उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए श्रद्धांजलि दी। वे जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।
सेना की चिनार कॉर्प्स ने इस घटना की पूरी जानकारी साझा नहीं की है। सूत्रों का कहना है कि बारामूला के रफियाबाद इलाके में रात के वक्त गश्त करते समय वे अचानक गिर गये थे। इस हादसे में उनका निधन हो गया।
'एक्स' पर पोस्ट में चिनार कॉर्प्स ने कहा कि उनका साहस और समर्पण हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित