नयी दिल्ली , फरवरी 10 -- निकोल लॉफ्टी-ईटन (42) और यान फ़्रायलिंक (30) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर नामीबिया ने मंगलवार को टी-20 विश्वकप के 10वें मुकाबले में नीदरलैंड्स के खिलाफ आठ विकेट पर 156 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
आज यहां नीलदरलैंड्स् ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में लॉरेन स्टीनकैंप (छह) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये निकोल लॉफ्टी-ईटन ने यान फ्रायलिंक के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। 10वें ओवर में लोगन वैन बीक ने 26 गेंदों में 30 रन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 13वें ओवर में बास डलीडे ने कप्तान एरार्ड इरास्मस नौ गेंदों में 18 रन को आउटकर पवेलियन भेज दिया। 15वें ओवर में वैन बीक ने निकोल लॉफ्टी-ईटन को आउट कर नामीबिया को चौथा झटका दिया। निकोल लॉफ्ट ईटन ने 38 गेंदों में दो छक्के और एक चौके की मदद से 42 रनों की पारी खेली। जेजे स्मिट (22), जेन ग्रीन (नौ), रुबेन ट्रंपलमन (नौ) रन बनाकर आउट हुये। नामीबिया ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 156 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित