विंडहोक , अगस्त 29 -- जॉन फ्रिलिंक (60) के बाद जेजे स्मिट और रूबेन ट्रम्पेलमैन (तीन-तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत नामीबिया ने घरेलू त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 रन से यादगार जीत हासिल की।

यह इन दोनों टीमों के बीच अंतरराष्ट्रीय टी-20 में केवल दूसरी भिड़ंत थी और नामीबिया दोनों ही बार विजयी रहा। यह नतीजा नामीबिया के लिए बहुत सकारात्मक है, जो दक्षिण अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे के साथ मिलकर अगले साल होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप की सह-मेजबानी कर रहा है।

शुक्रवार को खेले गये मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने अपने 20 ओवरों में 163/9 का स्कोर बनाया, जिसमें ओपनर जान फ्रिलिंक ने 38 गेंदों पर 60 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए, दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले के अंदर ही अपने दोनों ओपनर जॉर्डन हरमन और लुआन-ड्रे प्रेटोरियस के विकेट गंवा दिए। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी को संभाला और 50 गेंदों पर 75 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने चार चौकों के अलावा पांच छक्के भी लगाए। बल्ले से अहम योगदान देने के बाद, जेजे स्मिट ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और सिर्फ़ 31 रन देकर तीन विकेट लिए। रूबेन ट्रम्पेलमैन ने 3/24 के आंकड़े हासिल किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित