हैदराबाद , जनवरी 24 -- हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में शनिवार को एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
जानकारी के अनुसार आग चार मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक फर्नीचर की दुकान में लगी।
पुलिस ने बताया कि दमकल विभाग और आपदा प्रतिक्रिया बल (डीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
सूत्रों के अनुसार घटना के समय दो बच्चों के इमारत के अंदर फंसे होने की आशंका है।
फिलहाल बचाव अभियान जारी है।
जिला प्रशासन के अधिकारी और हैदराबाद शहर के पुलिस कमिश्नर सी.वी. आनंद सज्जनार बचाव कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे।
श्री सज्जनार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि टीमें फंसे हुए बच्चों को सुरक्षित निकालने की पूरी कोशिश कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित