श्रीगंगानगर , अक्टूबर 13 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से कुकर्म करने के मामले में आठ वर्ष से फरार शारीरिक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने मंगलवार को बताया कि 11 फरवरी को आरोपी प्योरलाल यादव (58) नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि उसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित