बैतूल , सितंबर 23 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में बोरदेही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को नाबालिग ने बोरदेही थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि टीकाबर्री निवासी युवक उसे बहला-फुसलाकर खेत में बनी झोपड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे धमकाकर और शादी का आश्वासन देकर कई बार दुष्कर्म किया।

शिकायत के अनुसार, पीड़िता के गर्भवती होने के बाद आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा खिलाने, मारपीट करने और धमकी देने का प्रयास भी किया।

पुलिस ने शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित