मुरैना , मई 26 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की देवगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पांच दिन से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम कलुआ पूरा निवासी भोला केवट और पिंटू केवट पर पांच दिन पूर्व एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। शिकायत के आधार पर देवगढ़ थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को छिनवरा हनुमान क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित