भिण्ड , अक्टूबर 22 -- मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले के बरोही थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बालिका के सौतेले पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, बालिका की मां की तबीयत खराब रहती है। आरोप है कि 17 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे बालिका अपने कमरे में सो रही थी, तभी उसका सौतेला पिता कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बालिका किसी को इसकी जानकारी नहीं दे सकी। बाद में उसकी मां के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती होने पर उसने अपने मामा को घटना बताई।

इसके बाद मामा बालिका को लेकर बरोही थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, विवेचना में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को लाडमपुरा से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे भिण्ड जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित