हरिद्वार, अप्रैल 02 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने गुरुवार को नाबालिग से मारपीट एवं छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

यह मामला तब प्रकाश में आया जब ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि मूलचंद उर्फ भूला ने उसके घर में घुसकर उसकी 14 वर्षीय बेटी से मारपीट, छेड़छाड़ और जबरदस्ती की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया।

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशों पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। मुखबिर की मदद से आरोपी को शास्त्री नगर ज्वालापुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित