बैतूल , जुलाई 19 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की बोरदेही थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को प्रकरण दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार 18 जुलाई को नाबालिग की शिकायत पर ग्राम चिखलार निवासी कैलाश अहाके (34) के विरुद्ध बोरदेही थाने में अपराध क्रमांक 165/2026 दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 75(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 7/8 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान सूचना मिली कि आरोपी फरार होने की तैयारी में है। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम चिखलार में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने मामले में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम वट्टी, उपनिरीक्षक पंचम सिंह उइके, उपनिरीक्षक मोनिका पटले, महिला आरक्षक आरती पवार, आरक्षक भगवान जावरे तथा महिला सैनिक भारती सोनी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित