प्रयागराज, मई 03 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हर्ष फायरिंग का एक मामला आज रविवार को सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की से लाइसेंसी बंदूक चलवाई गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना यमुनानगर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के कुरिया लवायन का है। प्रयागराज के कुरिया लवायन, औद्योगिक निवासी क्रांतिवीर सिंह के घर पर मांगलिक कार्यक्रम था। उस दौरान उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से एक नाबालिग लड़की से हर्ष फायरिंग कराई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में वायरल वीडियो की जांच पड़ताल शुरू कराई और उसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित