मऊ , सितम्बर 06 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/ अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को सरायलखंसी थाना क्षेत्र से पास्को एक्ट में वांछित एक वयस्क व एक बाल अपचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में बीएनएस एवं पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सूर्य प्रकाश उर्फ सूर्या पुत्र गुड्डू रवि निवासी ग्राम डुमरांव हरिजन बस्ती थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया तथा एक नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित