चन्दौली , सितम्बर 25 -- चंदौली के थाना सकलडीहा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार ग्राम घरचित निवासी नाबालिग को आरोपित शिवम यादव (19) निवासी सोनहुला, थाना बलुआ, 24 मार्च को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। करीब छह माह बाद 11 सितंबर को नाबालिग घर लौटी और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिग के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं। पुलिस ने शुक्रवार को तहसील सकलडीहा के पास से आरोपित शिवम यादव को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक धूरेन्द्र प्रसाद रावत, हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद यादव और कांस्टेबल प्रश्विन कुमार दूबे शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित