बैतूल , मार्च 17 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में थाना गंज पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी बालिका को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था, जिसके चलते उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 फरवरी 2026 को फरियादी कृष्णा विश्वकर्मा (50) ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री ने जहर खा लिया है, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान परिजन के बयान दर्ज किए गए, जिनमें सामने आया कि सिवनपाठ निवासी आरोपी प्रवीण बराहे मृतिका को प्रत्यक्ष रूप से और व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से गाली-गलौच कर लगातार प्रताड़ित करता था। इससे बालिका मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी और उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित