उत्तरकाशी , मई 05 -- उत्तराखंड में कोतवाली बड़कोट क्षेत्र में दर्ज नाबालिग के अपहरण एवं गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल को एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए लापता होने की तहरीर कोतवाली बड़कोट में दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जांच के दौरान तकनीकी और स्थानीय जानकारी जुटाते हुए नाबालिगा को बरामद किया।
पुलिस ने जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी रोहन पुत्र बिट्टू, निवासी कलेर (चकराता, देहरादून), को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित