देहरादून , अक्टूबर 31 -- उत्तराखंड में 27 अक्टूबर से शुरू हुए सतर्कता जागरुकता अभियान के तहत शुक्रवार को उत्तराखंड में विभिन्न विभागों में सतर्कता के प्रति प्रेरित किया गया। आज सेना के लेखा कार्यालय और नाबार्ड में इस संदर्भ में जानकारी दी गई।
आगामी नौ नवम्बर तक पूरे राज्य में चल रहे इस अभियान के तहत, क्षेत्रीय लेखा कार्यालय (सेना), देहरादून में भ्रष्टाचार के दुष्प्रभाव के विषय में जागरुक किया गया। इस दौरान, सहायक नियन्त्रक, रक्षा लेखा दिव्या जैन, वरिष्ठ आंकिक अधिकारी विशाल सिंह धनई तथा सुनील कुमार व अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। समस्त उपस्थित व्यक्तियों को सतर्कता अधिष्ठान पर स्थापित टोल फ्री न0 1064 की जानकारी दी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित