लखनऊ , अक्टूबर 08 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्म श्री नाना पाटेकर का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया।

योगी ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। उन्होंने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, ''ॐ शांति।''गौरतलब है कि दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित अपने घर पर हृदयाघात हुआ था। उन्हें करीब 45 मिनट तक सीपीआर दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मणिपाल हॉस्पिटल के डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक नाना पाटेकर का सुबह 5:20 बजे निधन हुआ। उनके निधन के बाद मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित