नानकमत्ता/रुद्रपुर , मार्च 05 -- उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में गुरुवार को नानक सागर बांध में डूबे युवक का शव राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने बरामद कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक नानक सागर बांध में डूब गया था। स्थानीय लोगों की ओर से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की ओर से तत्काल रुद्रपुर स्थित एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई।

एसडीआरएफ के उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया गया। काफी देर के बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया। साथ ही शव को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

मृतक की पहचान जसवीर सिंह (19) निवासी देवपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित