जयपुर , दिसंबर 22 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को नागौर जिले में मेड़ता सिटी के डांगावास में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य आतिथि होंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति एवं राज्य परियोजनाओं में किसानों को एक हजार 200 करोड़ रुपये के हस्तांतरण की सौगात मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित