चंडीगढ़ , जुलाई 24 -- हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को लंबे समय तक लंबित रखने से लोगों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है।

रेवाड़ी के बाल भवन सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 16 शिकायतों पर सुनवाई की गई जिनमें से 8 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। बैठक के दौरान सामने आया कि कुछ मामले पिछले 10-12 वर्षों से लंबित हैं। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सादत नगर निवासी गजराज सिंह की शिकायत पर जिसमें कोसली की नियमित कॉलोनी के नक्शे और आम रास्तों से जुड़ी समस्या उठाई गई थी मंत्री ने एडीसी राहुल मोदी को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला नगर योजनाकार कार्यालय में शिकायत लंबित रहने के कारणों की भी जांच कराने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित