हरिद्वार , मई 08 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को नागपुर से तीन माह से लापता एक नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया।
पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता से बच्ची को गलत हाथों में जाने से बचा लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देश पर जिले में संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों एवं बाहरी लोगों के सत्यापन का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलियर पुलिस द्वारा क्षेत्र के होटल, ढाबों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर जांच अभियान चलाया जा रहा था।
गत पांच मई को नई बस्ती क्षेत्र में होटल सत्यापन के दौरान पुलिस टीम को एक नाबालिग लड़की संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई मिली। पूछताछ के दौरान वह कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सकी, जिस पर पुलिस उसे संरक्षण में लेकर थाने ले आई। महिला पुलिस कर्मियों द्वारा काउंसिलिंग किए जाने पर बच्ची ने एक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित