नयी दिल्ली , जनवरी 21 -- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन् से बुधवार को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी, कुलसचिव प्रो. आरजी मुरलीकृष्ण और मीडिया फाउंडेशन के संयोजक आशुतोष जोशी ने शिष्टाचार भेंट कर नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मुख्यालय में होने वाले भारतीय युवा संसद कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।

ज्ञात रहे कि केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 20 से 23 मार्च 2026 के मध्य नागपुर के रेशम बाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय में भारतीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर से लगभग 800 युवा प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. वरखेड़ी ने केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के माध्यम से देववाणी संस्कृत के संरक्षण, संवर्धन तथा भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक एवं अनुसंधानात्मक प्रक्रमों की जानकारी उपराष्ट्रपति को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित