नागपुर , सितंबर 15 -- महाराष्ट्र में नागपुर के सिविल लाइन्स इलाके में मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने वाले एक युवक को पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब चार घंटे के ऑपरेशन के बाद नीचे उतारा।
यह घटना अहिंसा चौक पर हुई, जहाँ पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का रहने वाला किशोर उर्फ मोनू सिन्हा सुबह करीब 11 बजे रिलायंस जियो के टावर पर चढ़ गया, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों में हड़कंप मच गया।
पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं और बचाव अभियान शुरू किया। वह व्यक्ति सिर्फ छत्तीसगढ़ी भाषा बोलता था, इसलिए अधिकारियों ने उससे बात करने के लिए उस भाषा को जानने वाले एक व्यक्ति की मदद ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित