नागपुर , अक्टूबर 27 -- महाराष्ट्र के नागपुर में मंगलवार को दोपहर के समय भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किये गये।
भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र की वेबसाइट के मुताबिक भूकंप का पहला झटका दोपहर करीब 15:05 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.3 मापी गयी। इसके कुछ देर बाद 15:20 बजे आये भूकंप की तीव्रता 3.0 रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित