नागपुर , जुलाई 09 -- भारत की ब्रिक्स-2006 अध्यक्षता के तहत गुरुवार को यहां ब्रिक्स ट्रांसपोर्ट वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक शुरू हुई।
चार दिन तक चलने वाली इस बैठक में ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों भारत, ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और इंडोनेशिया के प्रतिनिधि प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में ट्रांसपोर्ट सेक्टर में सहयोग बढ़ाने, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी, सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स, सड़क सुरक्षा और नयी तकनीकों के इस्तेमाल जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 11 जुलाई को ब्रिक्स देशों के परिवहन मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के दौरान सदस्य देशों के परिवहन मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी एक साझा ट्रांसपोर्ट एजेंडा, इनोवेशन और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर पर विचार-विमर्श करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित