नागपुर , जुलाई 18 -- महाराष्ट्र के नागपुर जिले में कन्हान रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार रेलगाड़ी की चपेट में आने से छह हिरणों की मौत हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सुबह 4 से 5 बजे के बीच तुकाराम नगर के पास उस समय हुई, जब हिरणों का एक झुंड रेल पटरी पार कर रहा था। रेलगाड़ी की सीधी टक्कर लगने से सभी 6 वन्यजीवों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और कानूनी कार्रवाई शुरू करने से पहले घटनास्थल का पंचनामा तैयार किया। हिरणों की सही प्रजाति, दुर्घटना में शामिल रेलगाड़ी और हादसे की असली वजह की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित